Jump to Content

शुरू करें

Google की सबसे मज़बूत सुरक्षा से, अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखें.

Advanced Protection Program, ऐसे लोगों के खातों की सुरक्षा करता है जिन पर ऑनलाइन हमलों का खतरा ज़्यादा होता है. यह प्रोग्राम, इन लोगों की संवेदनशील जानकारी को भी ऐसे हमलों से सुरक्षित रखता है. आपके डेटा को मौजूदा समय के कई तरह के खतरों से बचाने के लिए, नई सुरक्षा सुविधाएं इस प्रोग्राम में अपने-आप जुड़ जाती हैं.

सुरक्षा कुंजी से, अपने खाते को ऑनलाइन हमले से बचाएं.

फ़िशिंग से आपके खाते को सुरक्षित रखता है

Gmail हर दिन, फ़िशिंग की 10 करोड़ से ज़्यादा कोशिशों को रोकता है. हालांकि, बहुत चालाकी से की जाने वाली फ़िशिंग के ज़रिए हैकर, समझदार से समझदार लोगों से भी साइन इन क्रेडेंशियल धोखे से हासिल कर लेते हैं. 'ऐडवांस सुरक्षा' सेटिंग चालू रहने पर आपको अपनी पहचान की पुष्टि और Google खाते में साइन इन करने के लिए, एक पासकी या सुरक्षा कुंजी का इस्तेमाल करना होगा. इससे, जिन लोगों को अनुमति नहीं है वे साइन इन नहीं कर पाएंगे. भले ही, उन्हें उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड पता हो.

नुकसान पहुंचाने वाले डाउनलोड से खाते को खास सुरक्षा

Chrome पर सुरक्षित ब्राउज़िंग की सुविधा की मदद से, 4 अरब डिवाइसों को जोखिम भरी साइटों से सुरक्षित रखा जाता है. साथ ही, 'बेहतर सुरक्षा' सेटिंग चालू होने पर, हर बार डाउनलोड करने से पहले और भी ज़्यादा कड़ी सुरक्षा जांच की जाती है. नुकसान पहुंचाने वाली फ़ाइलें डाउनलोड करने से पहले, उन्हें फ़्लैग किया जाता है. इसके अलावा, आपको ऐसी फाइलें डाउनलोड करने से रोक भी दिया जाता है. ऐप्लिकेशन को सिर्फ़ ऐसे ऐप स्टोर से इंस्टॉल किया जा सकता है जिनकी पुष्टि की जा चुकी है, जैसे कि Google Play Store और आपका डिवाइस बनाने वाली कंपनी का ऐप स्टोर.